VISITORS

0 1 8 1 3 5

August 1, 2026 3:03 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पेसा ग्रामसभा में वन संसाधन के अधिकारो के तहत प्रस्ताव पारित

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ग्राम सभा सशक्तिकरण एवं पेसा एक्ट जनजागरण अभियान के तहत जनपद पंचायत कराहल की ग्राम पंचायत वर्धा खुर्द में पेसा एक्ट के तहत वन संसाधन के अधिकारो से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है।

पेसा ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश सेमरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत वर्धा खुर्द में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान पेसा कानून के तहत मिली अपनी संवैधानिक शक्तियो का उपयोग करते हुए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि गाँव की सीमा के भीतर तेन्दूपता संग्रहण का कार्य करने हेतु संबंधित ठेकेदारो को तंेंदूपत्ते का संग्रहण एवं विपणन हेतु ग्राम सभा की अनुमति प्राप्त करना होगी। पेसाग्राम सभा अध्यक्ष रामकुमार आदिवासी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्राम सभा सदस्य रामचंद्र, सुगन, दर्शन, महेश आदिवासी मौजूद रहें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर