VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 14, 2026 12:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

15 जून से शत-प्रतिशत नामांकन और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन हेतु दिए कड़े निर्देश

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली,/ जिले में आगामी 15 जून से स्कूलों के पुनः संचालन और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में आज कलेक्टरेट सभागार में कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर ने कड़े तेवर दिखाए और अधिकारियों को स्पष्ट समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 15 जून से शुरू हो रहे स्कूल संचालन के साथ ही पहली कक्षा में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नौनिहालों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षा विभाग का अमला ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित करे, ताकि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि जिले का हर बच्चा स्कूल पहुंचे।

पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनीटरिंग की जाए- कलेक्टर

इस पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनीटरिंग की जाए और आगामी एक सप्ताह में की गई प्रगति का पालन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए। दस्तावेजों और तकनीकी कमियों के कारण बच्चों के दाखिले या योजनाओं में बाधा न आए, इसके लिए कलेक्टर ने एक विशेष रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की अभी तक समग्र आईडी नहीं बनी है, उनकी सूची तत्काल तैयार की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारियों की मदद लेकर प्राथमिकता के आधार पर बच्चों की समग्र आईडी बनाई जाए। इसके साथ ही, बच्चों के नामांकन की जानकारी को संबंधित शिक्षा पोर्टल पर तुरंत अपलोड करने तथा केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों की ‘अपार आईडी’ तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर