VISITORS

0 1 2 9 9 4

June 20, 2026 12:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 12:37 am

मिशन एड्स सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

एचआईवी जांच बढ़ाने के दिए निर्देश

शब्द अग्नि /मुस्तकीम मुगल=आलीराजपुर, । राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिले में संचालित मिशन एड्स सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में किया गया। बैठक में जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जांच सेवाओं के विस्तार और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में दिशा क्लस्टर मंदसौर से श्री राजेश रजक ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने 95-95-99 लक्ष्यों के संदर्भ में जिले की वर्तमान स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया तथा जिले में एचआईवी जांच की वर्तमान व्यवस्था और उसे अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने निर्देश दिए कि पलायन कर वापस आने वाले जिलेवासियों की प्राथमिकता के आधार पर एचआईवी जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्रक चालकों एवं खदानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर