VISITORS

0 0 8 1 4 2

May 29, 2026 10:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 10:12 pm

शहर के विकास हेतु रीवा कमिश्नर ने किया भ्रमण

संभाग आयुक्त का दौरा  भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली– जिले के प्रवास पर आए रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा शहर के अधोसंरचना विकास में सम्मिलित किए जाने हेतु शहर की प्रमुख सड़कों, बाईपास मार्गों तथा विगत दिवस जिले के प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले के विकास से संबंधित की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में शहर का भ्रमण कर अधोसंरचना विकास में सम्मिलित किए जाने वाले स्थलों का जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि समय-सीमा के भीतर कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा सके।

भ्रमण के दौरान मोरवा वार्ड क्रमांक-10 पहुंचकर एनसीएल जयंत कोल माइंस द्वारा किए जा रहे विस्थापन क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तेजस्विनी शुक्ला, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर