VISITORS

0 0 9 3 7 3

June 5, 2026 3:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 3:06 am

इनामी अफीम तस्कर, सारणी में गिरफ्तार

10 हजार का इनामी, नीमच का फरार आरोपी अफीम तस्कर गिरफ्तार

शब्द अग्नि / बैतूल / जिला बैतूल में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रियंका करचाम सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सारणी के एनडीपीएस के 02 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थाना जावद जिला नीमच निवासी 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

थाना सारणी में दर्ज अपराध क्रमांक 100/25 धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट, अपराध क्रमांक 112/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश बंजारा पिता गोपाल बंजारा उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम आमलीचक पंचायत आमलीभाट तहसील जावद थाना जावद जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
*राकेश बंजारा पिता गोपाल बंजारा उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम आमलीचक, पंचायत आमलीभाट ,तहसील जावद, थाना जावद ,जिला
* उप निरीक्षक – मनोज उईके चौकी प्रभारी पाथाखेडा, आम्रपाली डाहट चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी
* प्रधान आरक्षक –शैलेन्द्र थाना जावद, देवेन्द्र प्रजापति
* आरक्षक –मोहित भाटी थाना सारणी, सुनील डिंडोरे, शाहरुख खान थाना जावद एवं सायबर सेल बैतूल पंकज नरवरे

 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी समाज के लिए अत्यंत घातक है। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर