VISITORS

0 0 8 7 0 8

June 2, 2026 11:58 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 11:58 pm

ऋतम्भरा को भोजशाला दर्शन हेतु किया आमंत्रित

केंद्रीय राज्‍यमंत्री ठाकुर ने राष्ट्रीय संत साध्वी ऋतम्भरा जी से वृंदावन में की सौजन्य भेंट
शीघ्र दर्शन हेतु भोजशाला आयेंगी पूज्य दीदी माँ
शब्द अग्नि / धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर वृंदावन पहुंचकर विख्यात राष्ट्रीय संत एवं वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर ने कहा कि पूज्य दीदी माँ का सान्निध्य सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा, राष्ट्रभावना एवं सेवा के संस्कारों से ओतप्रोत रहता है। उनके आशीर्वाद ने मन को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया तथा जनसेवा के कार्यों में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।
श्रीमती ठाकुर ने कहा कि पूज्य साध्वी ऋतम्भरा जी ने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण का कार्य किया। अपनी ओजस्वी वाणी एवं प्रेरक विचारों के माध्यम से वे वर्षों से देशभर में सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण, गौसंरक्षण, संस्कार निर्माण तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उनके द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय हैं। भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से अवगत कराते हुए धार आगमन का आग्रह किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर