वर्षाकाल में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय करें
शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी ने जिले के सभी यात्री वाहन, स्कूल बस, माल वाहन स्वामियों, उनके चालकों एवं परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिये आवश्यक उपाय करें।
उन्होंने बताया कि वाहनों के संचालन से पूर्व वाहन का ब्रेक गियर, वाईपर, छत के तिरपाल, हेडलाईट इंडीकेटर आदि अवश्य जाँच लें, इसके बाद ही वाहन संचालित करें। साथ ही अपने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की जांच भी कर लें एवं उन्हें निर्देशित करें कि वर्षाकाल में किसी पुल पुलिया पर पानी होने की दशा में वाहन को पुल पर न ले जाएं, तथा वर्षा होने की स्थिति में वाहन की गति धीमी एवं नि…
Author: Shabd Agni
.