VISITORS

0 0 9 3 7 3

June 5, 2026 3:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 3:05 am

बैतूल : शराब दुकानों में नियमों को ठेंगा,

सुबह 7 बजे खुल रही, शिवसेना ने लगाए गंभीर आरोप
शब्द अग्नि / बैतूल। गंज में आंगनबाड़ी और व्यायामशाला के पास संचालित शराब दुकानों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने आरोप लगाया है कि संबंधित शराब दुकानें निर्धारित समय से पहले खोली जा रही हैं तथा शासन के नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले में आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने आरोप लगाया कि गंज क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र और व्यायामशाला के समीप स्थित शराब दुकान प्रतिदिन निर्धारित समय से पहले खोली जा रही है। उनका कहना है कि जहां एक ओर कलेक्टर द्वारा नियमों के पालन और जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संबंधित शराब दुकान सुबह करीब 7 बजे से संचालित हो रही है। इससे शासन के आदेशों की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
– आबकारी और पुलिस पर संरक्षण के आरोप
विजेंद्र गोले ने आरोप लगाया कि शराब दुकान का समय पूर्व संचालन आबकारी विभाग के अधिकारियों और गंज थाना प्रभारी के संरक्षण में हो रहा है। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है।
– अवैध अहातों के संचालन का भी आरोप
शिवसेना जिला अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में कई स्थानों पर अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं। उनके अनुसार गंज थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र में ऐसे अहाते पुलिस संरक्षण में चल रहे हैं, जहां शराब सेवन की व्यवस्थाएं खुलेआम उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
गोले ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा समय से पूर्व शराब बिक्री और अवैध अहातों के संचालन पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर