VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:42 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सद्भावना मंच ने अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस मनाया

शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल

खंडवा।सद्भावना मंच ने आज खंडवा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल के अनुसार रविवार शाम मंच कार्यालय में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि पोहा केवल एक लोकप्रिय नाश्ता ही नहीं, बल्कि भारतीय खानपान और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।विशेष रूप से मालवा और निमाड़ अंचल में पोहा लोगों की पहली पसंद माना जाता है। हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक होने के कारण पोहा सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।इसमें कार्बोहाइड्रेट,आयरन तथा आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।विभिन्न राज्यों में पोहा अलग-अलग स्वाद और शैली में बनाया जाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाती है।सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे,गणेश भावसार,राधेश्याम शाक्य,अनूप शर्मा,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर