पाटी पुलिस ने आमजन को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
शब्द अग्नि/बड़वानी पाटी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं डीएसपी (मुख्यालय) महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नायरा पेट्रोल पंप पाटी, बैंक ऑफ इंडिया पाटी एवं बैल बाजार पाटी में आमजन से संवाद कर उन्हें वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने पम्पलेट वितरित कर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान आमजन को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन एवं पासवर्ड किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध मैसेज अथवा मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली समझाकर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करने के साथ निकटतम पुलिस थाने को तत्काल सूचना देने की अपील की गई।
– उपस्थित नागरिकों से स्वयं जागरूक रहने एवं अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया। इस जागरूकता अभियान में सउनि श्रीराम फगोरे, प्रधान आरक्षक 697 विजय चौहान एवं आरक्षक 566 ज्ञानेश्वर तायडे की सराहनीय भूमिका रही। बड़वानी पुलिस की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
Author: Shabd Agni
.