शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। जोन 18, 8 और 5 के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नाला आउटफॉल और नाला टेपिंग कामों को देखने के लिए सोमवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल पहुंचे। उनके साथ अपर आयुक्त आशीष पाठक, सहायक यंत्री आकाश जैन, संबंधित जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, विभागीय अधिकारी भी थे।
सबसे पहले वे जोन 18 में आने वाले कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पीछे स्थित जगन्नाथ धर्मशाला के पास पहुंचे। यहां नाला आउटफॉल और नाला टेपिंग के कामों को देखा। यहां नाले के किनारे कचरा और गंदगी मिलने पर निगम कमिश्नर नाराज हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए, लापरवाही बरतने पर सीएसआई विनय मिश्रा, सहायक सीएसआई सोहरन सिंह और इलाके के दरोगा अंजु रील का तीन-तीन दिन का वेतन काटने को कहा। क्षेत्र में ही सार्वजनिक शौचालय को भी देखने पहुंचे। यहां सीटीपीटी की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली और मौके पर केयर टेकर भी नहीं था। इस पर उन्होंने संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से कहा । इसके बाद निगम कमिश्नर जोन 8 में आने वाले तुलसी नगर इलाके में स्थित नाले को देखने पहुंचे। यहां नाले के किनारे किए जा रहे आउटफॉल कामों को देखा और बचे हुए कामों को जल्दी पूरा करने के लिए बोला। यहां से वे जोन 5 में आने वाले मेघदूत नगर स्थित नाले में किए जा रहे आउटफॉम के काम को देखने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बचा हुए कामों को तय समय में पूरा करने को कहा। यहां नाले के आसपास गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और सीएसआई राम लोवंशी का एक दिन का वेतन काटने को कहा।
Author: Shabd Agni
.
