VISITORS

0 0 9 1 4 2

June 4, 2026 2:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 2:56 am

पानी बचाओ, भविष्य बचाओ जनजागरूकता अभियान

पानी बचाओ, भविष्य बचाओ: स्कीम नंबर 103 जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान
शब्द अग्नि / इंदौर। शहर में बढ़ती जल समस्या और भूजल स्तर में गिरावट को देखते हुए स्कीम नंबर 103 क्षेत्र में AAS संस्था एवं इंदौर क्लाइमेट लीग वॉलिंटियर्स द्वारा जल संरक्षण एवं पानी के सदुपयोग को लेकर विशेष सर्वे और जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान वॉलिंटियर्स ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा पानी की वर्तमान स्थिति को समझने के लिए सर्वे किया। साथ ही नागरिकों को पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने, अनावश्यक रूप से पानी बहने से रोकने तथा जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।

वॉलिंटियर्स ने लोगों को बताया कि यदि किसी बोरिंग या पाइपलाइन से पानी व्यर्थ बह रहा है तो उसे तुरंत रोकने का प्रयास करें तथा केवल जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पानी एक अमूल्य संसाधन है और इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम और जल संकट की स्थिति को देखते हुए पानी की बचत करना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर लोगों को यह भी संदेश दिया गया कि पानी का विवेकपूर्ण उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। अभियान के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने भी सकारात्मक सहयोग दिया और जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस जनजागरूकता अभियान में पायल तंवर, इशिका चौहान, वंदना चौहान, अजय मंसूरिया, आशिता धारसे सहित अन्य वॉलिंटियर्स सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान में कार्यकर्ता दुर्गेश मंसूरिया भी उपस्थित रहे और उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

AAS संस्था इंदौर क्लाइमेट लीक द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों को जल संकट के प्रति जागरूक करने और पानी के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्था के वॉलिंटियर्स लगातार समुदाय के बीच जाकर जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास के विषयों पर जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर