VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:10 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाणगंगा में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आठवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने निखिल उर्फ बाबा के खिलाफ कारवाई की है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने नाना-नानी के साथ रहती है। आरोपी उसे स्कूल आते जाते परेशान करता है। बात करने के लिए दबाव बनाता है। उसने एक दो बार रास्ता रोका और बात करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन मना कर दिया। गुरुवार को पीड़िता अपनी मां के साथ थी। वह एक ज्यूस सेंटर पर रुकी तो वहां आरोपी निखिल आ गया और छात्रा का हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगा। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर