VISITORS

0 1 8 8 1 8

August 12, 2026 10:18 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : शोरूम में करंट से झुलसा, मौत

माता पिता का एकलौता पुत्र था 22 वर्षीय मृतक 

शब्द अग्नि / इंदौर। खुडैल इलाके में रहने वाला एक मैकेनिक शोरूम के चेजिंग रूम में कपड़े बदलने के दौरान शॉर्ट सर्किट से जल गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है । खुडैल पुलिस के मुताबिक राहुल ( 22 ) पुत्र सुनिल कुमावत निवासी विराट नगर की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है। राहुल बजाज के शोरूम पर देवगुराड़िया में मैकेनिक के पद पर काम करता था। 22 दिसंबर की शाम वह चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गया था। इस दौरान वहां शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। राहुल इस दौरान जल गया। बाद में शोरूम के अन्य कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला ओर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक राहुल उनके माता पिता का इकलौता बेटा है। वहीं उसकी दो बहनें भी हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल की शादी नहीं हुई थी। उसके पिता छोटा मोटा काम करते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर