VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:36 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ग्राम कोचेवाही में एसडीएम ने लगाई रात्रि चौपाल

 

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिला की वारासिवनी तहसील के ग्राम कोचेवाही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याण अभियान के अंतर्गत प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार गांव-गांव पहुंच रहा है। इसी क्रम में 11 जून 2026 को वारासिवनी अनुविभाग के ग्राम कोचेवाही में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वारासिवनी श्री कार्तिकेय जायसवाल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

रात्रिकालीन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कृषि संबंधी समस्याओं तथा अन्य जनहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा। एसडीएम श्री जायसवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर