नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने अपने जन्मदिवस की खुशियां बच्चों के साथ बांटी
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर, शासकीय माध्यमिक शाला सरदार पटेल सीहोर में आयोजित कार्याक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंस विकास राठौर के साथ वार्ड क्रं. 18 के पार्षद प्रदीप गौतम, वार्र्ड क्रं. 19 के पार्षद नरेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा नेता दिपांशु, वरिष्ठ पत्रकार विनय भटेले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम शाला प्रभारी मनोज कुमार व्यास, श्रीमती संध्या भटेले, श्रीमती कल्पना बैरागी, रेहाना खान व नफीसा बी ने अध्यक्ष महोदय का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।
तत्पश्चात अध्यक्ष जी द्वारा छात्रों को टॉफी एवं शिक्षण सामग्री भेट की। प्रिंस राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र जीवन की यादें हमेशा याद रहती है। हम हमारे गुरु एवं मित्रों को कभी नही भुलते हैं। यदि छात्र संकल्प कर मेहनत करता है तो वह किसी भी उच्च पद को हासिल कर सकता है। पार्षद द्वय द्वारा भी छात्रों को शिक्षा के प्रति सजग रहना व स्वच्छता का ध्यान रखने की बात कही। शाला प्रभारी मनोज व्यास ने शाला में रिक्त जमीन पर सरदार पटेल वाटिका बनाने का अध्यक्ष महोदय से निवेदन किया, जिसे उन्होने पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सफीक भाई, बीएससी योगिता लोधी, मंजूर भाई, आलोक, राहुल राठौर सहित सभी छात्र-छात्राऐं एवं कॉलोनीवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार व्यास व आभार संध्या भटेले ने व्यक्त किया।
Author: Shabd Agni
.