शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खण्डवा / पुलिस थाना पंधाना परिसर में रखी कुल जप्तशुदा 12 मोटर सायकल वाहन 5 जून शुक्रवार को नीलाम किए जाएंगे। मोटर साईकल वाहन जैसी है, उसी स्थिति में कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार पंधाना द्वारा बोरगांव बुजुर्ग स्थित पुलिस चौकी परिसर में में वाहनों की नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। पंधाना एसडीएम श्री दिनेश सावले ने बताया कि जप्तशुदा इन वाहनों की नीलामी में जो व्यक्ति भाग लेना चाहता है, वे तहसील कार्यालय पंधाना में 4 जून को शाम 6 बजे तक उपस्थित होकर 2000 रू. जमानत राशि जमा कर बोली लगा सकते हैं। बोली स्वीकृत होने के बाद किसी बोलीदारों की बोली मान्य नहीं की जाएगी। बोलीदारों द्वारा जमा जमानत राशि रू. 2000 में से 500 रूपए राजस्व मद में जमा किए जाएंगे तथा शेष 1500 रूपये बोलीदार को वापस कर दिए जाएंगे। इन 12 वाहनों का निरीक्षण पुलिस थाना पंधाना में किया जा सकता है।
Author: Shabd Agni
.