VISITORS

0 0 8 1 5 6

May 30, 2026 1:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 1:02 am

जप्तशुदा मोटर साइकिलें आज होंगी नीलाम

महज होकर 200 रू. जमानत राशि जमा कर बोली लगा सकते हैं बोली 

शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / पुलिस थाना पंधाना में जप्तशुदा 5 मोटर सायकल वाहन 30 मई शनिवार को नीलाम किए जाएंगे। मोटर साईकल वाहन जैसी है, उसी स्थिति में कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार पंधाना द्वारा थाना परिसर पंधाना में वाहनों की नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। पंधाना एसडीएम श्री दिनेश सावले ने बताया कि जप्तशुदा इन वाहनों की नीलामी में जो व्यक्ति भाग लेना चाहता है, वे तहसील कार्यालय पंधाना में 30 मई को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होकर 200 रू. जमानत राशि जमा कर बोली लगा सकते हैं बोली स्वीकृत होने के बाद किसी बोलीदारों की बोली मान्य नहीं की जाएगी। बोलीदारों द्वारा जमा जमानत राशि रू. 200 में से 100 रूपए राजस्व मद में जमा किए जाएंगे तथा शेष 100 रूपये बोलीदार को वापस कर दिए जाएंगे। इन 5 वाहनों का निरीक्षण पुलिस थाना पंधाना में किया जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर