नीट परीक्षा के मद्देनजर होटल-लॉज में चलाया सघन चेकिंग अभियान
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी सेंधवा बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी (SDOP) सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में सेंधवा शहर पुलिस द्वारा आज दोहरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और आगामी नीट (NEET) परीक्षा की शुचिता व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता: संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्ग का भ्रमण कर पुलिस ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा, असामाजिक तत्वों को दी है सख्त चेतावनी जो शहर के शांति व्यवस्था भंग करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा
संयुक्त टीम ने संभाली कमान परखा जुलूस मार्ग
एस.डी.ओ.पी. सेंधवा अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना सेंधवा शहर पुलिस बल, नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जुलूस के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। अव्यवस्थाओं पर नजर: मार्च के दौरान रूट पर साफ-सफाई, लटकती विद्युत लाइनों की स्थिति और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया ताकि त्यौहार के दौरान कोई असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम जुलूस मार्ग की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पूरे मार्ग को सीसीटीवी कैमरों (CCTV) की निगरानी में रखा गया है।
नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
होटल और लॉज खंगाले आगामी नीट परीक्षा में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न होटलों, लॉज और सरायों में अचानक दबिश दी। रजिस्टर और आईडी का मिलान: जांच के दौरान रुकने वाले व्यक्तियों के पहचान-पत्रों (Identity Proof) और होटल के एंट्री रजिस्टरों का बारीकी से मिलान किया गया। होटल संचालकों को हिदायत: संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी को भी कमरा न दें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।पुलिस की आमजन से अपील: मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।
Author: Shabd Agni
.