VISITORS

0 0 9 8 6 7

June 8, 2026 4:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 4:14 am

श्योपुर : आज से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा

 

शब्द अग्नि जिला
ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / शहर के किलारोड स्थित गौतम धर्मशाला पर आज साेमवार से श्रीमद भागवत कथा शुरू होगी। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा सुबह 10 बजे काशीनाथजी मंदिर पारखजी का बाग से शुरू होगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। कलश पूजन के साथ कथा का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। कथा का वाचन पंडित रामलखन शास्त्री मठेपुरा वाले द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। कथा का आयोजन किशनबाबू वैष्णव, सुनीता देवी व पवन कुमार, ल​िलता वैष्णव द्वारा कराया जा रह है। आयाेजनकर्ता ने धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचने का आग्रह किया है।

कथा में ये होंगे प्रसंग

8 जून को वैराग्य च​िरत्र, भागवत श्रवण ​िव​िध​ वर्णन किया जाएगा।
9 जून को सुखेदव जी आगमन, परीक्षित जन्म, कुंती स्तुति, ब्रह्माजी के उपदेश।
10 जून को शिव चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र प्रसंग।
11 जून को वृत स्तुति, नृसिंह, अवतार, प्रहलाद चरित्र प्रसंग।
12 जून को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वली वामन संवाद, मीन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।
13 जून को बाल लीला, माखन चोरी, कालिया गर्दन, चीर हरण, श्री गोवर्धन पूजन।
14 जून को महारास, कंस उद्धार, द्वारिका गमन, रूकम​िण विवाह, श्री कृष्ण सुदामा चरित्र, रात्रि जागरण।
15 जून को सुखदेव पूजन, भागवत कथा सारांश का प्रसंग ह​ोगा। इसी दिन हवन पुर्णाहुति व भण्डारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर