शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित रामस्मृति उपवन की स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर पार्क में खरपतवार की सफाई एवं पौधों की कटिंग का कार्य किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार श्योपुर के कैलाश पाराशर, चौथमल शर्मा, बृजनेश सिंह परिहार, पूरणमल जांगिड़, राजेंद्र गुप्ता तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की डॉ श्वेता सिंहल, डॉ गायत्री मित्तल, विष्णु जाट एवं नगर पालिका परिषद श्योपुर के आदित्य चौहान, ओम सुमन, रामराज प्रजापति, प्रदीप कतरोलिया, महावीर सुमन, संदीप कतरोलिया एवं शकील द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में भागीदारी की गई।
Author: Shabd Agni
.