VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:10 pm

शुभम पटेल सांवरिया बने इंदौर जिला अध्यक्ष

सनातन धर्म को नई दिशा
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अखिल भारतीय सनातन परिषद द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुभम पटेल साँवरिया को इंदौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति उज्जैन संभाग अध्यक्ष महंत महावीर नाथ के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन से संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संत समाज की उपस्थिति के बीच कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से बबलू यादव, काशीराम पाटीदार एवं रवि चौधरी उपस्थित रहे। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि शुभम पटेल साँवरिया लंबे समय से सनातन धर्म एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में इंदौर जिले में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उज्जैन संभाग अध्यक्ष महंत महावीर नाथ ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और शुभम पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे। नियुक्ति के बाद शुभम पटेल साँवरिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर