VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 3:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 3:49 am

साइमन हार्मर बने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भारत के खिलाफ प्रदर्शन का मिला इनाम
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर साइमन हार्मर नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। उन्हें भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। घर में खेली गई इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से मात दी थी। यह मेहमानों की साल 2000 के बाद भारतीय धरती पर पहली टेस्ट सीरीज में जीत है।
भारत के खिलाफ हार्मर ने झटके थे 17 विकेट
भारत के खिलाफ कोलकाता और गुवाहाटी में खेले गए मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने क्रमशः 30 और 408 रन से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में मेहमानों के 36 वर्षीय स्पिनर साइमन हार्मर ने कुल 17 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नवंबर माह के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद हार्मर ने कहा, ‘नवंबर महीने के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है । अपने देश के लिए खेलना एक सपना सच होने जैसा है और इसके परिणामस्वरूप जो कुछ भी मिलता है वह बोनस है । ‘
इन खिलाड़ियों को पछाड़कर बने विजेता
आईसीसी ने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड के लिए हार्मर के अलावा बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को नामित किया था। लेकिन हार्मर ने इन दोनों पछाड़ते हुए अवॉर्ड जीता। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह अवॉर्ड अपने टीम के साथियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ शेयर कर रहा हूं और इसे अपने परिवार को डेडिकेट कर रहा हूं, मुझे बाहर जाकर अपने सपने को जीने देते हैं, और इसके लिए मुझे अक्सर उन्हें घर पर छोड़ना पड़ता है। प्रोटियाज टीम का हिस्सा

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर