VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:23 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सिंगरौली : नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग के आरोप

शब्द अग्नि / आशीष तिवारी

सिंगरौली जिले के पेडरवाह गांव में टीएचडीसी अमिलिया कोल ब्लॉक की ओर से की जा रही नियमित ब्लास्टिंग स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी और भय का कारण बनती जा रही है ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर के समय होने वाले तेज धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल उठता है और हालात ऐसे बन जाते हैं मानो किसी आतंकी हमले जैसी स्थिति हो ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से सड़क पर आवागमन रोक दिया जाता है, जिससे राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है पेडरवाह से होकर बैढ़न और आसपास के गांवों की ओर आने-जाने वाले लोग दोपहर में रास्ते में खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं। कंपनी के सुरक्षा कर्मी ब्लास्टिंग के दौरान पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोक देते हैं। इससे आम लोगों को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।। लेकिन जब इस संबंध में अपर कलेक्टर से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की ब्लास्टिंग की जानकारी उनको नहीं है, जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करेंगे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर