VISITORS

0 1 8 8 4 0

August 13, 2026 7:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सिंगरौली : दो दिन में सैकड़ों मछलियों की मौत

शब्द अग्नि | सिंगरौली में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित रिहंद डैम में पिछले दो दिनों से मछलियों की लगातार मौत हो रही है। गुरुवार शाम एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया । इसमें सिंगरौली से सटे डैम के हिस्से में सौ से अधिक मछलियां मृत पाई गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। क्योंकि सिंगरौली नगर निगम इसी स्थान से पीने के पानी को फिल्टर प्लांट तक भेजता है। ऐसे में पानी की ‘गुणवत्ता और प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर