VISITORS

0 1 2 6 3 2

June 17, 2026 2:00 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 2:00 pm

सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई

 

एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव, चौकी प्रभारी सासन संदीप नामदेव, चौकी प्रभारी जयंत अरुण सिंह, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर