रेत माफियाओं पर बरका पुलिस का बड़ा प्रहार
शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली/ जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरका पुलिस चौकी ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने वाहन चालक को पकड़कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सरई राकेश साहू एवं चौकी प्रभारी बरका उप निरीक्षक नृपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 15 जून की रात करीब 2:30 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिना नंबर के नीले रंग के फार्मट्रेक चैंपियन ट्रैक्टर को रोका, जिसकी ट्रॉली में अवैध रूप से पूरी तरह रेत भरी हुई थी। पुलिस ने चालक रिंकू दुबे उर्फ दीनानाथ दुबे (26 वर्ष), निवासी ग्राम पुरैल को मौके से पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित करीब 5 लाख 3 हजार रुपये मूल्य की रेत जब्त कर ली है। मामले में अपराध क्रमांक 469/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर वाहन स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Author: Shabd Agni
.