VISITORS

0 1 8 9 0 5

August 14, 2026 3:57 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सिंगरौली : दो सहकारी समितियों का हुआ शुभारंभ

किसानों की उन्नति एवं विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वामित्र पाठक

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली / विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत सोनवर्षा एवं बघौडी में बहु.प्राथ.कृषि साख सहकारी समिति बी पैक्स मर्या. का शुभारंभ विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात पूजा अर्चना, मंत्रोच्चार के साथ शिला पट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर समिति का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।सहकारिता अधिकारी श्री गणेश चन्द्रवंशी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा समितियों के गठन एवं समितियों से किसानो को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि इस क्षेत्र के किसान खाद बीज एवं समिति में आवश्यक कार्यों हेतु दूर दूर भटकते थे समय पर खाद बीज मिलने में परेशानी होती थी अब दोनों समितियों के प्रारंभ हो जाने से किसानों ,ग्रामीण जनों कोआसानी से सुविधा उपलब्ध होगी।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर