सिंगरौली–सोनभद्र मार्ग पर बसों की सघन चेकिंग, डबल डोर व आपातकालीन खिड़की जांच का प्रमुख मुद्दा
शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद परिवहन विभाग ने सिंगरौली–सोनभद्र मार्ग पर विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर शुक्रवार सुबह से आरटीओ चेक पॉइंट सिंगरौली-01 पर अधिकारियों की टीम द्वारा यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान बसों में डबल डोर एवं आपातकालीन खिड़की (Emergency Window) की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति जांच का प्रमुख विषय रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से जुड़े इन मानकों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इसी परिप्रेक्ष्य में जांच निरंतर जारी रहेगी।
विशेष जांच अभियान
07 जून 2026 तक जिले में यात्री बसों, स्कूल वाहनों एवं मालवाहक वाहनों की सघन जांच और विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है चेक पॉइंट प्रभारी ने बताया कि हाल की सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग लगातार प्रवर्तन कार्रवाई कर रहा है। सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना और वाहन संचालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Author: Shabd Agni
.