VISITORS

0 0 9 3 7 3

June 5, 2026 3:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 3:05 am

पर्यावरण दिवस पर सीवन पुत्र की टीम रोपेगी पौधे

 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
(सीहोर)

सीहोर /.   5 जून पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन पर्यावरण को लेकर अनेकों अनेक कार्यक्रम पूरे विश्व में आयोजित होते हैं
ज्ञात हो कि
इन्हीं कार्यक्रमों के तहत सीवन पुत्र की टीम एक पेड़ सीवन के नाम अभियान को मूर्त रुप देने का कार्य कर रही हैं कुछ दिन पहले ही संत श्री 1008 हरिराम दास जी महाराज की प्रेरणा से सीवन पुत्र वैभव राठौर के जन्म दिन पर पौधा रोपण का श्री गणेश किया गया उस दिन फलदार वृक्ष तिलक पार्क में रोपे गए
5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीवन पुत्र की टीम नदी के तट एवं पार्क में को रोपण करेगी
सीवन पुत्र टीम विगत 70 दिनों से सीवन उद्धार को लेकर गहरीकरण सौंदर्य करण स्वच्छ जल एवं नदी के मूल स्वरूप के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है
सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि सीवन पुत्र की टीम जल संरक्षण एवं नदी उद्धार के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग एवं पौधारोपण आदि के लिए कार्य करते रहेंगे उन्होंने यह भी बताया कि सीवन पुत्र की संख्या लगभग 4000 होने वाली है इसी के साथ साथ देश की अन्य नदियों के नाम से भी पुत्र बनाए जा रहे हैं पर्यावरण दिवस पर सीवन पुत्र की टीम में जगदीश वर्मा कैलाश चौहान मुकेश राय प्रकाश यादव राजकुमार सोनी वैभव राठौर कनीराम मालवीय विल्सन जैन अशोक खत्री सुरेश भगत अशोक नामदेव रवि महेश्वरी देवेश सिसोदिया विनीत गोयल उमेश चावड़ा अथर्व चावड़ा कमल नाविक सचिन प्रजापत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर