VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:07 am

इंदौर : जनसुनवाई में समस्याओ का निराकरण

शब्द अग्नि / इंदौर कलेक्टर कार्यालय में प्रति मंलगवार की तरह इस मंगलवार भी आज जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया। जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हुआ, उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। कलेक्टर कार्यालय में आज मुख्य रूप से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से जमीन, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, निजी भूमि पर अतिक्रमण, मकान पर किराएदारों का कब्जा, दिव्यांगजन को साइकिल की सहायता आदि से संबंधित आवेदन आए। आवेदकों की सुनवाई अधिकारियों द्वारा की गई। साथ ही जनसुनवाई में आये पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए उन्हें मध्यस्थता का केंद्र में प्रेषित किया गया है ताकि आपसी सुलह, समझौते से पारिवारिक विवाद आसानी से सुलझ जाए। कुछ ऐसे आवेदक आए जिन्हें इलाज के लिए आर्थिक सहायता चाहिए थी, उन्हें रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता दिलाई गई। जनसुनवाई में आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी बड़ी संख्या में आवेदकों की समस्याओं को सुना गया और उनका निराकरण किया गया।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर