शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज से प्राप्त अनुमोदन के उपरांत पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के 02 आरक्षकों को स्थानापन्न रूप से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्रदान किए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। उक्त आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया, पात्रता एवं उपयुक्तता मानकों के अनुरूप जारी किया गया है। कार्यवाहक प्रभार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही पूर्ववत पदस्थ रखते हुए प्रधान आरक्षक के दायित्व सौंपे गए हैं। आरक्षक से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक मनोज कुमार रजक एवं आरक्षक मुनेश सिंह रघुवंशी शामिल हैं।
************
Author: Shabd Agni
.