VISITORS

0 1 4 7 8 3

June 27, 2026 10:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 10:42 pm

श्रीलंका की जीत ने बदला सुपर-8 का गणित,

निसांका का ऐतिहासिक शतक श्रीलंका की रिकॉर्ड जीत

शब्द अग्नि न्यूज़ । पल्लेकेले । टी20 विश्व कप 2021 की खिताब विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने लचर प्रदर्शन के कारण मौजूदा टूर्नामेंट में बाहर होने के मुहाने पर खड़ी है। सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद उसकी सुपर-8 की राहें कठिन हो गई हैं। अब उसे किसी चमत्कार का इंतजार है। बता दें कि, सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे की हार पर निर्भर ऑस्ट्रेलिया का भविष्य इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की राहें कठिन हो गई हैं। अब उनपर टी20 विश्व कप में सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल, मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम लगातार दो मैचों में हार के साथ ग्रुप बी की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे चार अंक और 1.984 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। मंगलवार को जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा। अगर यह मैच जिम्बाब्वे जीत लेती है तो सुपर-8 में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी मुकाबला ओमान से खेलना है। वहीं, श्रीलंका शीर्ष स्थान पर है। उसके खाते में छह अंक और 2.462 नेट रन रेट है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर