VISITORS

0 1 4 4 5 3

June 27, 2026 12:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 12:08 am

भौरासा एवं फंदा टोल प्लाजा पर स्थापित किए गए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक रोड सेफ्टी संदेश बोर्ड

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया भोपाल। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (DBCPL) द्वारा एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। परियोजना संचालक अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में भौरासा एवं फंदा टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMS) स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश चौबीसों घंटे प्रसारित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में स्थानीय पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। सरकारी सड़क दुर्घटना आँकड़ों के अनुसार प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु के मामलों में लगभग 60 प्रतिशत पीड़ित दोपहिया वाहन चालक अथवा सवार होते हैं, जबकि इनमें बड़ी संख्या 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की होती है। ऐसे में हेलमेट का नियमित उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन अनेक बहुमूल्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डीबीसीपीएल प्रबंधन ने बताया कि वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले प्रणाली की स्थापना का उद्देश्य केवल सड़क उपयोगकर्ताओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित कर दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा जिम्मेदार एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ डीबीसीपीएल के वाहन ऑडिट प्रभारी राजेन्द्र मेवाड़ा, आईटी प्रभारी दीपक मेनारिया, इलेक्ट्रिकल प्रभारी लखन कुमार महतो, योगेन्द्र मेवाड़ा, रूप सिंह सहित डीबीसीपीएल एवं वर्टिस फाउंडेशन की सीएसआर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर