VISITORS

0 1 8 1 6 4

August 2, 2026 7:28 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ओवरलोडिंग व लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती के निर्देश

 

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर, । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिले में छोटे यात्री वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने विशेष रूप से गुजरात की ओर जाने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की प्रवृत्ति को बेहद जोखिमपूर्ण बताते हुए पुलिस विभाग को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी पर भी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में तेज रफ्तार से वाहन चलाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को नियमित जांच अभियान चलाने, नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलमेट के उपयोग और नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर