VISITORS

0 1 2 9 1 6

June 19, 2026 1:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 1:08 pm

एम डी पावडर के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली

नगर निरीक्षक कोतवाली रोशन लाल भारती के नेतृत्व में कार्यवाही
शब्द अग्नि डी एस चौहान

हरदा/  अवैध मादक पदार्थ (एम.डी. पाउडर) के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा की प्रभावी कार्यवाही //
पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 01.06.2026 की रात्रि में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार थाना कोतवाली का पुलिस बल कस्बा क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं पतारसी हेतु रवाना था। दौराने तलाश पुलिस टीम जब रेलवे पुलिया के नीचे फोरलेन रोड, ग्राम उड़ा पहुंची, तब वहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया।
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं वैधानिक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 09.06 ग्राम एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन) कीमती लगभग ₹96,500/- एवं एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹60,000/- बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पिता रामेश्वर जाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुसुमकुंज कॉलोनी, हरदा बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 374/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मशरूका :
09.06 ग्राम एम.डी. पाउडर, कीमती लगभग ₹96,500/-
बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, कीमती लगभग ₹60,000/-
कुल जप्ती : ₹1,56,500/- (लगभग)
पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में स उ नि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्र आर हरिप्रसाद पटेल, आर प्रदीप मालवीय, आर सजन राजपूत, आर नीलेश पटेल,आर दुर्गेश लोवंशी साइबर सैल आर लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर