VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:21 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

8 साल के बच्चे के सिरपर चढ़ा टेंकर- मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लसूड़िया इलाके में हुए एक हादसे में 8 साल के बच्चे की जान चली गई। घर के बाहर खड़े बच्चे को एक निजी टैंकर ने कुचल दिया। टैंकर का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने टैंकर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस भी टैंकर और चालक को पकड़ नहीं पाई है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे निरंजनपुर बस्ती में हुआ। 8 साल का कार्तिक पिता बनवारी भांड घर के बाहर खड़ा था इसी दौरान ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर एफआरवी मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया। परिजन का कहना है कि इलाके में कई निजी टैंकर चलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने सुबह से ही पुलिस से टैंकर को पकड़ने की मांग की, लेकिन आरोप है।
कि मौके पर मौजूद एसआई मनोज हिरवे ने उन्हें ही डांट दिया। कार्तिक के पिता मजदूरी करने के साथ-साथ ढोलक बजाने का काम भी करते हैं। कार्तिक तीन भाई- बहनों में सबसे छोटा था। परिवार मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम जगपुरा (थाना बकानी) का रहने वाला है। करीब एक साल पहले काम की तलाश में इंदौर आया था और निरंजनपुर बस्ती में झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर