शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभागार में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों को सीसीएल वितरण (बैंक लिंकेज) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक सोहनकृष्ण मुदगल, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर पदम जैन सहित एमपीजीबी बैंक के शाखा प्रबंधक कराहल, सलापुरा, सोइकला, इकलोद, बड़ोदा, वीरपुर, विजयपुर तथा एनआरएलएम के अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों को 25 करोड रूपये की सीसीएल राशि वितरण के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई तथा निर्देश दिये गये कि समूहों की ग्रेडिंग अनुसार एमपीजीबी की बैंक शाखाओं के प्रकरण तैयार कर लगाये जायें तथा सभी शाखा प्रबंधक द्वारा उक्त लक्ष्य के अनुसार 20 जून तक सीसीएल राशि वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जायें। इस दौरान रीजनल मैनेजर पदम जैन ने सभी शाखा प्रबंधको को निर्देश दिये कि सभी पात्र समूहों को ग्रेडिंग अनुसार परीक्षण कर शाखा वार आंवटित लक्ष्य के अनुरूप सीसीएल ऋण प्रदान करने की कार्यवाही की जायें।
Author: Shabd Agni
.