VISITORS

0 1 8 8 6 0

August 13, 2026 3:56 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर आतंकी हमला

इजराइली नागरिक समेत 16 की मौत; नेतन्याहू बोले- ऑस्ट्रेलियाई पीएम को पहले ही चेताया था

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक इजराइली नागरिक और एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।

नेतन्याहू ने दी थी चेतावनी

हमले में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को यहूदी विरोधी घटनाओं को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई हमले में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल- बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वॉन ने एक्स पर लिखा- बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत-बहुत धन्यवाद । इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

कई लाशें बिखरी नजर आई 

हमलावर 24 साल का, कुछ दिन पहले ही नौकरी छिनी थी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरी नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर