VISITORS

0 1 3 1 8 8

June 21, 2026 3:20 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 3:20 pm

पुलिस को देखकर छत से कूदा बदमाश

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एरोड्रम इलाके में रहने वाला एक बदमाश पुलिस की दबिश के दौरान पहली मंजिल से कूद गया। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार रात में पुलिस जवान उसे एक पुराने मामले में पकड़ने पहुंचे थे।
एरोड्रम थाना पुलिस सहयोग नगर में चोरी के मामले में सुमित उर्फ घोंचू, पुत्र अशोक, निवासी सहयोग नगर को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने जब उसके घर पर आवाज लगाई तो वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर जाकर छिप गया। बाद में वह पहली मंजिल से भागने के लिए कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस देर रात उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक सुमित उर्फ घोंचू थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर पहले से मारपीट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर