VISITORS

0 0 8 4 0 3

June 1, 2026 1:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 1:54 am

बिलगता फलिया में पहुंचा विकास का उजियारा

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरीलंबित विद्युत सुविधा की मांग 

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंदरसिंह की चौकी अंतर्गत बिलगाता फलिया में वर्षों से लंबित विद्युत सुविधा की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक सेना महेश पटेल ने विधायक निधि से स्वीकृत 8.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बिलगाता फलिया पहुंचने पर विधायक सेना महेश पटेल का ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों, पुष्पमालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।

नई ट्रांसफार्मर लाइन शुरू

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों और बिजली आपूर्ति संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई ट्रांसफार्मर लाइन शुरू होने से अब बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जोबट विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव या फलिया विकास से अछूता नहीं रहेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर