VISITORS

0 1 4 9 1 6

June 29, 2026 12:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 12:05 pm

सौ फीट घिसटते हुए गए युवक-युवती

कार ने एक्टिवा को टक्कर मारी गंभीर घायल युवक युवती अस्पताल में भर्ती 

इंदौर। विजय नगर में गुरुवार रात एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। दुर्घटना से एक्टिवा करीब 100 फीट घिसटते हुए चली गई, जिसमें एक युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार पर ‘करणी सेना परिवार’ लिखा है।

यह है मामला

विजय नगर पुलिस के मुताबिक हादसा सयाजी चौराहे के पास हुआ है। घटना रात करीब 2:30 बजे की है । सयाजी पेट्रोल पंप की ओर से चौराहे पर मुड़ रही एक्टिवा MP20 SL – 8410 को बापट चौराहे से विजय नगर की ओर जा रही तेर रफ्तार कार MP13-CE-2080 ने सामने से टक्कर म दी। एक्टिवा पर सवार युवक हर्ष सोनी अ युवती भवानी यादव गंभीर रूप से घायल गए। पुलिस के मुताबिक हर्ष जबलपुर रहने वाला है और वर्तमान में विजय नगर क्षे में रहकर बैंकिंग की तैयारी कर रहा है। व भवानी सतना की रहने वाली है और स्की नंबर 78 में रहकर एक निजी कंपनी टास सोर्स में नौकरी करती है। दोनों अपने फ्लेट जा रहे थे। पुलिस ने कार ड्राइवर सुमित ठा को हिरासत में ले लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर