VISITORS

0 1 0 5 3 3

June 10, 2026 3:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 3:05 am

शादी में गए केटरिंग व्यवसायी के घर में चोरी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बीती रात दो अलग- अलग इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। एक मामला अन्नपूर्णा क्षेत्र का है, जहां शादी समारोह में गए केटरिंग व्यवसायी के घर से जेवरात चोरी हो गए। वहीं सदर बाजार में चोरों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी और वारदात को अंजाम दिया।
अन्नपूर्णा पुलिस थाना के अनुसार उषानगर निवासी राजेश सोमानी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। राजेश सोमानी केटरिंग व्यवसाय से जुड़े हैं। गुरुवार को वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने उज्जैन गए थे। घर पर उनका बेटा सिद्धांत और बुजुर्ग पिता मौजूद थे। रात में सिद्धांत छत पर टहलने चला गया, जबकि दादा नीचे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गया। चोर चार सोने की अंगूठियां, कान के टॉप्स, कान की चेन, सोने की नथ, चांदी
का सेट, ब्रेसलेट सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया।

परिवार के मुताबिक बेटे ने नीचे से कुछ आहट सुनी थी। छत से देखने पर उसे एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैली लेकर जाते दिखाई दिया। नीचे पहुंचने तक वह फरार हो चुका था। देर रात जब दंपति लौटे तो कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस शुक्रवार को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। सदर बाजार क्षेत्र में भी चोरी की घटना हुई है। चोर गौरव कश्यप के मेन रोड स्थित घर में घुसे। वारदात से पहले उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद सोने की चेन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर