VISITORS

0 1 8 8 2 9

August 13, 2026 1:56 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

माता को प्रणाम कर की 16 लाख की चोरी

उज्जैन के आशापुरी मंदिर में भगवा धोती, जूते पहने खिड़की के अंदर से गर्भगृह में घुसा था बदमाश

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन के प्राचीन आशापुरी मां भवानी मंदिर में चोरी हो गई। बदमाश यहां से 4 किलो से अधिक चांदी के जेवर ले गए। इनकी कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात करीब 3:15 बजे घट्टिया इलाके की है। यह मंदिर नजरपुर में है।
सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि एक चोर खिड़की के अंदर से अंदर आता है, जबकि दूसरा खिड़की के बाहर खड़ा रहता है। मंदिर में घुसा चोर माताजी को प्रणाम करता है। फिर एक बाल्टी के सहारे चांदी के छत्र उतारता है। इसके बाद अन्य रजत आभूषण लेकर चला जाता है। हालांकि, स्थानीय मंदिर के लोगों का कहना है कि बदमाश दो नहीं, बल्कि तीन थे। चोरों ने माता जी का चांदी का छत्र, नथनी, हार सहित लगभग 4 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर