VISITORS

0 1 8 8 1 6

August 12, 2026 10:13 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

उज्जैन में सोमवार को नहीं होगा जल प्रदाय

पाइपलाइन में टी कनेक्शन और पोल सुधार कार्य के कारण नहीं हो सकी सप्लाई
शब्द अग्नि /उज्जैन में सोमवार को जल प्रदाय नहीं किया जाएगा। नगर निगम के पीएचई विभाग ने राइजिंग मेन पाइपलाइन में टी कनेक्शन जोड़ने और बिजली के पोल ठीक करने के कारण यह स्थिति बनी है। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि 28 दिसंबर रविवार को रातड़िया गांव में बिजली के पोल ठीक किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अम्बोदिया ट्रीटमेंट प्लांट और गंभीर रॉ वाटर के प्लांट बंद रहेंगे। साथ ही, फ्रीगंज ब्रिज के पास आ रही 600 एमएम राइजिंग मेन डीई पाइपलाइन को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने जोड़ा जाएगा। ब्रिज के नीचे टी कनेक्शन का कार्य भी किया जाएगा। इन सभी कार्यों के चलते शहर की पानी की टंकियों में पानी नहीं भरा जा सकेगा। इसी कारण 29 दिसंबर सोमवार को पूरे शहर में जल प्रदाय बाधित रहेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर