VISITORS

0 1 2 2 6 8

June 15, 2026 3:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:39 pm

10 साल की प्यास बुझी, जनसुनवाई से मिली राहत

भील फलिया में लगा नया हैंडपंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर का किया सम्मान

शब्द अग्नि मुस्तकिम मुगल

आलीराजपुर, जिला प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था एक बार फिर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बनी है। विकासखंड सोंडवा के ग्राम गोलापलवी स्थित भील फलिया में वर्षों से बनी पेयजल समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के प्रति आभार व्यक्त किया। करीब 10 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे भील फलिया के ग्रामीण जनसुनवाई में कलेक्टर से मिलने पहुंचे और जनजातीय समाज की पारंपरिक सामग्री चोमल एवं टोकरी भेंट कर उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें पानी के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है, जिससे उनके जीवन में बड़ी राहत मिली है।

पहले 2 किलोमीटर दूर से लाना पड़ता था पानी.

दरअसल, पिछली जनसुनवाई में ग्राम पंचायत अम्बाजा के ग्राम गोलापलवी के भील फलिया निवासी केवसीय पिता अगरिया ने पेयजल समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया था कि फलिया में 12 से 15 परिवार निवास करते हैं और यहां पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को लगभग 2 किलोमीटर दूर अम्बाजा गांव से पानी लाना पड़ता था। पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण था। शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी कर भील फलिया में नया हैंडपंप स्वीकृत कर उसका खनन कराया गया, जिससे ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान जनसुनवाई के माध्यम से संभव हुआ है, जिससे पूरे फलिया में खुशी का माहौल है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर