VISITORS

0 0 8 7 0 8

June 2, 2026 11:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 11:59 pm

दंपत्ति से जेवर लूटने वाले गिरफ्तार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। बीती 27 मार्च को छिंदवाड़ा के एक दंपत्ति से ग्राम खैरा के पास तीन नकाबपोशों ने कट्टे की नोंक पर जेवर लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब ढाई लाख के जेवर बरामद कर लिए हैं। छिंदवाड़ा के कुंडीपुर इलाका में रहने वाले दीपक चैरे 26 मार्च की रात में करीब साढ़े दस बजे अपनी पत्नि और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से ललितपुर से गूढऱ जा रहे थे। इसी दौरान खैरा गांव के आगे पुलिया के पास तीन नकाबपोशों ने दीपक की मोटरसाइकिल रोक ली एवं कट्टे का भय दिखाकर उनकी पत्नि के सोने के आभूषण, चांदी की पायलें, नगदी, पर्स, बैग, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। दीपक ने रात में ही चन्देरी थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर चन्देरी थाने में अपराध क्र.183/226 धारा 304(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर चन्देरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने जांच के बाद चन्देरी के मीट मार्केट में रहने वाले आरोपी भगोले उर्फ रनवीर बुंदेला एवं जगदीश पटेल से पूछताछ की। रनवीर मूलत: जमूसर का और जगदीश टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेला का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन दोनों ने इंदु बुंदेला के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने भगोले से सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की हैं जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी इंदु बुंदेला वर्तमान में जेल में बंद है शेष दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की विवेचना में चन्देरी थाना प्रभारी प्रशांत यादव, उपनिरीक्षक गोविंद यादव, कदम सिंह मीणा, अवधेश गौड़, प्रधान आरक्षक प्रदीप शर्मा, मोहन जाटले, हरीश भार्गव, धर्मेन्द्र कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर