VISITORS

0 1 2 6 5 9

June 17, 2026 9:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 9:33 pm

मारपीट के वायरल वीडियो के तीन आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नए बस स्टैंड पर हुई मारपीट के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती 14 जून की रात नए बस स्टैंड क्षेत्र में बस कर्मचारियों द्वारा सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान विवेकानंद स्कूल के पास निवासी 40 वर्षीय जगदीश राय के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पीडि़त की शिकायत पर थाना देहात में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस ने जांच करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों आरोपियों ृअजय उर्फ कल्ली यादव, इन्द्रजीत उर्फ डब्बू यादव और दिलीप उर्फ भूरा राजपूत निवासी सारसखेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर