VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 14, 2026 12:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर । श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन होगा इंदौर। अमरेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक राजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष नगर स्थित श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर पर 51 वर्षों से सतत् महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा इसी अवसर पर मंदिर पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को अमरेश्वर महादेव को हल्दी मेहंदी उबटन लगाया जायेगा एवं फाग उत्सव भी मनाया जाएगा 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर 2100 लीटर जल एवं दुग्ध इत्र से सहस्त्रधारा तीन घंटे सतत् पंडितों द्वारा किया जायेगा संध्या के समय बाबा अमरेश्वर महादेव की भव्य बारात जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होंगे आयोजन का समापन 16 फरवरी को शाही भव्य भंडारे के साथ होगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर