VISITORS

0 1 7 1 1 4

July 17, 2026 2:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक के पहिए की चपेट में आये मौके पर ही मौत

 

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे भरवेली क्षेत्र को गमगीन कर दिया। बैहर मार्ग पर मानेगांव के समीप सीमेंट से भरे ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक ही मोहल्ले के तीन दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम मानेगाँव के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार गोविंद मार्शकोले, प्रकाश चौरे और धनेश्वर मार्शकोले एक ही बाइक पर सवार होकर टेकाड़ी से भरवेली लौट रहे थे। इसी दौरान बैहर की ओर जा रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे  

टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद मार्शकोले ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रकाश चौरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया, वही धनेश्वर मार्शकोले की नागपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है तीनों मृतक भरवेली के एक ही मोहल्ले के निवासी और घनिष्ठ मित्र थे। इधर हादसे की सूचना मिलते ही भरवेली पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे भरवेली क्षेत्र में शोक की लहर है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर